Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दुर्गेश राठौर बने प्रदेश युवा अध्यक्ष तो वही चुन्नीलाल राठौर बने युवा प्रदेश महामंत्री…

जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर के द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष सनत राठौर की अनुशंसा पर छत्तीसगढ के कोरबा जिले के हरदीबाजार निवासी  निलेन्द्र सिंह राठौर को राष्ट्रीय युवा संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वनाया गया है। छत्तीसगढ के जांजगीर जिले के निवासी दुर्गेश राठौर को अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा संगठन के द्वारा छत्तीसगढ प्रदेश सभा का युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वही जांजगीर(पुटपुरा) निवासी चुन्नीलाल राठौर को युवा प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर निवासी प्रीतेशसिंह राठौर को युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के राठौर समाज में इन पदाधिकारी के बनने से काफी हर्ष व्याप्त है समाज के लोगों का मानना है कि नये युवा पदाधिकारीयो के बनने से समाज को विकास की ओर ले जाने में इन लोग अपना बहुमूल्य समय एवं समाज को एक नई विचारधारा के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे।

See also  रामपुर की पटवारी ममता सिंह निलंबित: धान कोचियों से मिलीभगत कर फर्जी गिरदावरी का मामला उजागर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!