Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

व्यव प्रेक्षक और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यय लेखा समाधान की ली समीक्षा बैठक, विधानसभा निर्वाचन के व्यय प्रेक्षक द्वारा तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय और लेखाओं का किया मिलान…

सक्ती। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के तहत व्यय लेखा समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जांच व्यय प्रेक्षक अतुल कुमार रामगोखे और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक व्यय प्रेक्षक, सहायक नोडल अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों सक्ति, चंद्रपुर एवं जैजैपुर के अभ्यर्थियों एवम अभिकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक लेकर समीक्षा की गई। विधानसभा निर्वाचन के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों सक्ति, चंद्रपुर एवं जैजैपुर के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय और लेखा संबंधी विवरणों की जांच व्यय प्रेक्षक अतुल कुमार रामगोखे द्वारा शुक्रवार को मिलान किया गया। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं द्वारा निर्वाचन प्रचार-प्रसार के लिए किये गए सम्पूर्ण लेखा एवं व्यय संबंधी विवरण व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसकी जांच व्यय प्रेक्षक के द्वारा की गई। व्यय अनुवीक्षण सेल द्वारा प्रस्तुत निर्वाचन व्यय की विस्तृत जानकारी पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा सहमति दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, सहायक व्यय प्रेक्षक रवि अग्रवाल, सहित निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  जनता की आवाज, विधानसभा जांजगीर-चाम्पा में पीसीसी सचिव राघवेंद्र पाण्डेय पर लगाए कांग्रेस दांव, जिले में शून्यता से उबरने की बनेगी राह...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!