Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

9 लाख रुपए से अधिक का बोनस मिला, मोदी की गारंटी पर भरोसा पूरा हुआ, बलौदाबाजार भाठापारा जिले के ग्राम अमेठी के किसान अनिल कुमार ने बताया, कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जिन्होंने मोदी की गारंटी को इतने जल्दी किसानों के लिए पूरा कर दिया…

रायपुर। सुशासन दिवस के अवसर पर पूरे राज्य के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का बकाया धान बोनस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदान किया गया। जिससे किसानों के खाते में राशि जमा होते ही उनके चेहरे में खुशी की लहर छा गई है।

ऐसे ही बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत भाटापारा विकासखंड के ग्राम अमेठी के निवासी 66 वर्षीय किसान अनिल कुमार को बकाया बोनस के रूप में 9 लाख 29 हजार 280 रूपये मिला है। बोनस की राशि मिलने से वे काफी खुश हैं। अनिल कुमार ने बताया कि मुझे वर्ष 2014-15 के 4 लाख 64 हजार रूपए और वर्ष 2015-16 के 4 लाख 64 हजार 640 रूपए की बोनस राशि प्राप्त हुई है। उन्होने कहा कि उनके परिवार के पास लगभग 45 एकड़ की जमीन है। मुझे मोदी की गारंटी पर भरोसा था लेकिन इतनी जल्दी राशि आ जाएगी, यह सोचा नहीं था। अब जो राशि मुझे मिली है उसका उपयोग मैं खेती-बाड़ी कार्य को आगे बढ़ाने एवं घर के आवश्यक खर्चों में करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि किसानी का कार्य अब बेहद ही मुनाफे का कार्य हो गया है। इस सरकार से हमें और भी अधिक उम्मीद है। बकाया बोनस की राशि मिलने पर अनिल कुमार ने इसके लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है।

See also  वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!