छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
कांग्रेस सत्ता पक्ष नेता के दबाव में आकर सीईओ ने सचिव को बैक डेट पर किया ट्रांसफर अब बनाने लगा दबाव, भाजपा जिला मंत्री उमाशंकर साहू का आरोप, सीईओ कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के कलेक्शन एजेंट के रूप में संलिप्त, सीईओ की मनमानी चरम पर, छुट भैय्या कांग्रेस नेताओं के इशारें पर चलने का लग रहा उन पर आरोप, ग्राम पंचायत सकर्रा में 10 माह पदस्थ हुए सचिव का कर दिया ट्रांसफर…

सक्ति-सकर्रा। मालखरौदा जनपद के ग्राम पंचायत सकर्रा में जनपद सीईओ रूपेंद्र पटेल की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के छुट भैया नेताओं के दबाव में आकर वे कुछ भी करने को आतुर हो रहे है जिसका आरोप उन पर लग रहा है। आवेदक उमाशंकर साहू सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि जनपद सीईओ रूपेंद्र पटेल द्वारा कांग्रेस शासन काल में बैक डेट पर ग्राम पंचायत सचिव का कांग्रेस के सत्तापक्ष के नेताओं के दबाव में आकर सकर्रा से ट्रांसफर ग्राम पंचायत चरौदी किया गया है। जबकी सचिव को ग्राम पंचायत में पदस्थ हुए 10 माह ही हुआ है। एक तरफ वही जिस कुमार मल्होत्रा सचिव का ग्राम पंचायत सकर्रा ट्रांसफर किया है। वह ग्राम पंचायत जमगहन में 7 वर्ष से कुंडली मार के जमा हुआ है। इसके आलावा अतिरिक्त प्रभार में ग्राम पंचायत चरौदी में पदस्थ है। आप में बताया कि आए दिन कांग्रेस का तलवा चाटने वाला सीईओ रूपेंद्र पटेल मनमानी पूर्वक शासन के नियम को ताक में रखकर सकर्रा स्थांतरित सचिव् कुमार मल्होत्रा सस्पेंड करने की धमकी देकर सकर्रा में जॉइनिंग दबाव पूर्वक करवाया गया है।
प्रभार नहीं लेने के संबंध में सकर्रा को विवादित बताकर सीईओ के 2 माह पूर्व दे चुका है आवेदन

बताया गया है कि उक्त कुमार मल्होत्रा सचिव प्रभार नहीं लेने के संबंध में जनपद पंचायत मालखरौदा में ग्राम पंचायत सकर्रा को विवादित बताकर सीईओ दो माह पूर्व 9 अक्टूबर 2023 को लिखित आवेदन दे चुका है। उन पर आरोप है कि उक्त लेटर को कांग्रेस के एजेंट के रूप में पदस्थ जनपद सीईओ रूपेंद्र पटेल द्वारा नजर अंदाज करते हुए मनमाने पूर्वक दादागिरी करते हुए सचिव को सस्पेंड करने का दबाव बनाकर आतंक मचाया जा रहा है।
रिकॉर्ड पूर्ण करने का समय मांगने के बावजूद को सीईओ द्वारा किया जा रहा है प्रताड़ित
सकर्रा सचिव मनोज गबेल के द्वारा शासन के नियम का पालन करते हुए ग्राम पंचायत चरौदी में उपस्थित होकर लेटर प्रस्तुत कर वहां का गतिविधि को उल्लेख एवं ग्राम पंचायत सकर्रा का रिकॉर्ड पूर्ण होने तक समय मांग उल्लेख कर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है जिसके बावजूद उसको आए दिन नियम विरुद्ध फोन के माध्यम से सस्पेंड करने की धमकी देते हुए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जिसका आरोप सीईओ पर लग रहा है।
भाजपा जिला मंत्री ने सीईओ पर लगाया कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम करने का उन पर आरोप
भाजपा जिला मंत्री उमाशंकर साहू ने सीईओ पर आरोप लगाते हुए कहा है की कांग्रेस के एजेंट के रूप में पदस्थ जनपद सीईओ रूपेंद्र पटेल काम कर रहा है। वही बताया कि जिसके दादागिरी की बात की जानकारी भाजपा जिला मंत्री उमाशंकर साहू को होने पर जनपद पंचायत मालखरौदा में सूचना का अधिकार आवेदन प्रस्तुत कर कुमार मल्होत्रा के द्वारा जनपद कार्यालय में 9 अक्टूबर 2023 को ग्राम पंचायत सकर्रा का अतिरिक्त प्रभार नही लेने के संबंध मे प्रस्तुत आवेदन का मूल कापी का सत्यापित नकल चाहा गया है।
नियम विरुद्ध सचिव को सस्पेंड व् आफिस अटैच करने पर हाईकोर्ट में प्रकरण दर्ज करने की दी चेतावनी
भाजपा जिला मंत्री उमाशंकर साहू ने चेतावनी देते हुए कहा है कि नियम विरुद्ध सचिव् मनोज गबेल कुमार मल्होत्रा के बारे में सस्पेंड या आफिस में अटैच करने की कार्यवाही किया जाता है तो सीईओ रूपेंद्र पटेल के खिलाफ हाई कोर्ट बिलासपुर में प्रकरण दर्ज करवाया जा जाएगा जिसकी उन्होंने चेतावनी दी है। लग रहे आरोपों पर सीईओ रूपेंद्र पटेल से उसके पक्ष जानने की प्रयास किया गया लेकिन वे बचते हुए फोन रिसीव करना जरुरी नही समझा।



