Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विधानसभा चुनाव: जांजगीर चांपा और सक्ती की छह सीटों में कांग्रेस का दबदबा, जांजगीर चांपा सीट में भाजपा ने शुरू में बनाया बढ़त, सक्ती में डॉ. महंत ने बनाया रिकॉर्ड…

जांजगीर चांपा/सक्ती। विधानसभा चुनाव में इस बार उम्मीद से बिल्कुल हटकर परिणाम सामने आया है। जांजगीर और सक्ती के मतगणना स्थल में आज सुबह से ही परिणाम जानने लोगों की भीड़ लगी रही। सबसे दिलचस्प मुकाबला हाईप्रोफाइल जांजगीर चांपा सीट पर रहा।

पहले राउंड से बढ़त बनाए रखे भाजपा के नारायण चंदेल 13वें राउंड में पिछड़ गए। फिर यहां भाजपा हारती चली गई और आखिरकार कांग्रेस के व्यास कश्यप बाजी मार गए। सक्ती सीट में भी कांग्रेस के डॉ. चरणदास महंत ने रिकॉर्ड बनाया। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद किसी भी विधानसभा अध्यक्ष ने दोबारा विधानसभा चुनाव नहीं जीता था, लेकिन इस चुनाव में डॉ. चरणदास महंत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के डॉ. खिलावन साहू को पराजित करते हुए चुनाव जीतकर रिकार्ड तोड़ दिया। अकलतरा सीट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सौरभ सिंह को करारी हार दी है। पिछले 10 सालों से बसपा काबिज वाली जैजैपुर सीट में भी इस बार काफ़ी उलटफेर हुआ है। इस बार बसपा का सफाया करते हुए कांग्रेस के बालेश्वर साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कृष्णकांत चन्द्रा को भारी अंतर से मात दी हैं। चंद्रपुर सीट की बात करें तो यहां दूसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की संयोगिता सिंह जूदेव को पराजित किया हैं। हमेशा से बसपा काबिज वाली पामगढ़ सेट में भी काफी अप्रत्याशित परिणाम सामने आया है। इस बार यहां भी बसपा का सफाया हो गया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शेशराज हरवंश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के संतोष लहरे को करारी शिकस्त दी है। इस तरह जांजगीर चांपा और सक्ती जिले की 6 सीटों में कांग्रेस काबिज हो गई है।

See also  ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड मामले में ED की 7 जगहों पर रेड, 39 लाख कैश जब्त, 1.5 करोड़ रुपये फ्रीज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!