Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नव विवाहित जोड़ों ने लोकतंत्र मजबूत करने निभाई अपनी सहभागिता, सेल्फी पॉइंट में पति-पत्नी ने खिंचवाई एक साथ फोटो…

जांजगीर-चांपा। विधानसभा निर्वाचन 2023 में सभी वर्गों में मतदान के प्रति जागरूकता एवं खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नवदम्पति भी जबरदस्त उत्साह के साथ वोट कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदारी निभा रहे है। जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा के मतदान केंद्र क्रमांक 34, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल जांजगीर मतदान केंद्र में नवदम्पति डंकेश्वर यादव और उमा यादव ने उत्साह के साथ मतदान कर मतदान केंद्र के सेल्फी में अमिट स्याही दिखाते हुए फ़ोटो भी खिंचवाई। इसी प्रकार नैला के मतदान केंद्र क्रमांक 80 में भी नवदम्पति शिवनारायण राठौर व भगवती राठौर ने मतदान केन्द्र में बनाये गए सेल्फी पॉइंट में फ़ोटो खिंचवाकर लोकतंत्र मजबूत करने में अपनी सहभागिता निभाई।

See also  माओवाद मुक्त पंचायतों को मिलेगी 1 करोड़ रुपये की विकास निधि...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!