Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ती जिले में मतदान का कार्य सुचारू रूप से हो रहा संचालित, लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने मतदाताओं में दिख रहा है भारी उत्साह, कलेक्टर, एसपी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी लगातार कर रहे है मॉनिटरिंग…

सक्ती। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत सक्ती जिले में आज सुबह 08 बजे से सुचारू रूप से मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान अधिकारियों द्वारा निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में निर्धारित समय पर मॉकपोल आदि की प्रक्रिया को पूरी करने के पश्चात् मतदान के नियत समय सुबह 08 बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारियों के अलावा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा जिले में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

See also  KORBA BREAK: गंभीर निमोनिया से जूझते 4 महीने के शिशु की बचाई गई जान, एनकेएच अस्पताल के डॉ. नागेंद्र बागरी और टीम ने किया इलाज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!