Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया मतदान, भुरसीडीह मतदान केंद्र में कलेक्टर बनी पहली मतदाता, कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित, अधिकारियों कर्मचारियों और मतदाताओं का किया उत्साहवर्धन कहा आल द बेस्ट…

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने अपने परिवार के साथ सक्ती विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 183, शासकीय प्राथमिक शाला भवन भुरसीडीह में प्रथम मतदाता के रूप में सुबह 8 बजे अपने परिवार के साथ मतदान किया। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सुरक्षा बल के जवानों के साथ हाथ मिलाकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी को भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुवे आल द बेस्ट कहा। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में अपने परिवार के साथ सेल्फी भी लिए। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाताओं को जागरूकता के साथ मतदान करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि भूरसीडीह में कुल मतदाता 678 है। इस अवसर पर कलेक्टर सक्ती के परिवार के सदस्य विपुल होरो, मतदान केंद्र के सभी अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न मतदाता उपस्थित थे।

See also  कांग्रेस नेता की बहू फंदे पर मिली, बेटा पुलिस हिरासत में...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!