Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पामगढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश की जबरदस्त लहर, हर गांव में हो रहा हरबंश का जोरदार स्वागत…

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश को चुनावी दौरे में समाज के हर वर्ग का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी मजबूती के साथ पहले पायदान पर है। जनता में जबरदस्त उत्साह का लहर देखा जा रहा है। इस बार पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से शेषराज हरबंश को जीताने के लिए लोग दृढ़ संकल्पित है।प्रत्याशी जिस गांव में पहुंच रही है उस गांव के लोग उत्साह पूर्वक उनका स्वागत व अभिनंदन कर रहे है। अपने जनसंपर्क दौर के दौरान वे बड़े बुजुर्गों,महिलाओं का आशीर्वाद के साथ सभी वर्ग के लोगों से भेंट मुलाकात कर रहें है। हर वर्ग के लोग कांग्रेस को समर्थन दे रहे है। पामगढ़ सहित क्षेत्र के सभी गांवों सहित शिवरीनारायण,खरौद एवं राहौद नगर के जनता का सहयोग व समर्थन के रूप में आशीर्वाद मिल रहा है। कई गांव में बड़ी संख्या महिलाओं द्वारा आरती उतारकर व तिलक लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या बुजुर्ग,महिलाएं, युवाओं सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण शामिल रहें।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में सक्रिय अधिगम विषय पर एक दिवसीय सेमीनार आयोजित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!