Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना अकलतरा क्षेत्र में अलग अलग जगह से जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में अलग अलग जगह से जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना अकलतरा पुलिस को 13 नवंबर 2023 को मुखीबर से सूचना मिला कि ग्राम सांकर खैरवार मोहल्ला कुटरहा तालाब रोड के पास में एवम पुराना छात्रावास परिसर के आस पास अकलतरा में कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर, काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी विनोद कुमार कोशले  निवासी सोनादुला, हसन कुमार टाण्डे निवासी सोनादुला, देवचरण भारद्वाज निवासी सोनादुला, गजेन्द्र सत्यम निवासी सांकर, संतोष खैरवार निवासी सोनादुला, गिरजाशंकर सोनवानी निवासी सोनादुला, संजय सिंह निवासी अकलतरा, जितेंद्र सिंह निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया। आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 9 हजार 470 रूपए एवं 52 पत्ती तास को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 578/2023 एवम 580/2023 धारा 3 (2) जुआ अधिनियम कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पट्टावी, उप निरी.लालन पटेल, अरुण सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र घृतलहरे, ओम प्रकाश डहरिया, शेष नारायण साहू का  सराहनीय योगदान रहा।

See also  वर्ष 2007 में सामान्य कोटे से हुई नियुक्ति फिर 2015 में बनवा लिया बहरा होने का सर्टिफिकेट, अब युक्तियुक्तकरण का भी ले लिया लाभ, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोखरा के एक शिक्षक पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर पदस्थापना में लाभ लेने का शिक्षिका ने लगाया आरोप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!