छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
शिवरीनारायण पुलिस ने 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

शिवरीनारायण पुलिस ने 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण पुलिस ने 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विशेष टीम जांजगीर एवं थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया था कि 13 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिला की आरोपी रामनारायण केंवट उम्र 63 साल साकिन धरदेई अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु छिपा कर रखा है। कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरिकेन में अलग अलग रखे कुल 110 लीटर कच्ची हाथ भट्टी का महुआ शराब कुल कीमती 11,000 रुपए को बरामद किया गया है।
आरोपी रामनारायण केंवट उम्र 63 साल साकिन धरदेई थाना शिवरीनारायण के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 453/2023 धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी संघमराम, निरीक्षक अशोक द्विवेदी, सउनि के.के.साहू प्रआर. तारिकेश पांण्डेय एवम गठित टीम का सराहनीय योगदान रहा।



