Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पुलिस अधीक्षक द्वारा विश्वास जन जागरूता अभियान के तहत जनपद पंचायत बलौदा के सभा कक्ष में अभिव्यक्ति एप्स की दी गई जानकारी…

पुलिस अधीक्षक द्वारा विश्वास जन जागरूता अभियान के तहत जनपद पंचायत बलौदा के सभा कक्ष में अभिव्यक्ति एप्स की दी गई जानकारी
 
जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक द्वारा विश्वास जन जागरूता अभियान के तहत जनपद पंचायत बलौदा के सभा कक्ष में अभिव्यक्ति एप्स की जानकारी दी गई।
जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार स्कूल, कालेज में जाकर छात्र-छत्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं को सायबर क्राइम, अभिव्यक्ति एप्स की जानकारी दी जा रही है।
वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत रखते हुयें जिला पुलिस द्वारा उचित बचाव के लिए विश्वास जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा लगातार स्कूल, कालेजों, सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगो को जागरूक करते हुए जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा 07 अक्टूबर 2023 को जनपद पंचायत बलौदा के सभा कक्ष में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति एप्स की जानकारी देते हुए सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दि गई।
उपरोक्त कार्यक्रम में बलौदा ब्लाक के ग्राम बछौद, ढोरला, बुड़गहन, महुदा ब, जावलपुर, जर्वे, रसौटा, खिसोरा, डोंगरी स्कूल के तथा स्वामी आत्मनंद स्कूल बलौदा, हायर सें, स्कूल बलौदा एवं महाविद्यालय बलौदा के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं उपस्थित रहें। जिनहे अभिव्यक्ति एप्प की जानकारी देकर अभिब्यक्ति एप्प डाउनलोड कराया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं थाना प्रभारी बलौदा मनोहर सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।

See also  सोना चांदी के दुकानदार को बातों-बातों में उलझाकर छलपूर्वक सोना चांदी का जेवर को लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी को उड़िसा राज्य से किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!