Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आयोजित…

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आयोजित

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला पंचायत यनिता यशवंत चंद्रा की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिपं उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल मौजूद रही।
सामान्य सभा की आयोजित बैठक में सदस्यों ने 15 वें वित्त योजना अंतर्गत जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की। डीपीडीपी के बारे में जिपं सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें गरीबी मुक्त और आजीविका गांव के तहत शामिल गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया। इसके अलावा स्वस्थ्य गांव, चाइल्ड फ्रेंडली विलेज, पानी के लिए पर्याप्त गांव, क्लीन एंड ग्रीन विलेज, विलेज विथ सेल्फ सफीसियेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, गुड गर्वनेंस विलेज, वूमेन फं्रेडली विलेज के तहत शामिल विभिन्न गतिविधियों की जानकारी सदस्यों को उपलब्ध कराई गई। सदस्यों ने जीपीडीपी के तहत 9 थीम पर चर्चा की। चर्चा उपरांत थीम विलेज विथ सेल्फ सफीसियेंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर सभी सदस्यों ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी। बैठक में कुसुम कमल किशोर साव, लखनलाल साहू, गणेशराम साहू, शिवकुमारी रात्रे, दिलेश्वर साहू, उमा राजेन्द्र राठौर, इंजी प्रदीप पाटले, माधुरी टेकचंद चंद्रा, इंद्रा राजेश लहरे, हरिप्रिया रूपेश वर्मा, साक्षी युगल किशोर बंजारे, रामबाई सिदार, कविता चंद्रकुमार पटेल, उपसंचालक पंचायत अभिमन्यु साहू सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

See also  सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे प्रदेश कांग्रेस सचिव टिंकू मेमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!