Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को देखते हुए निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अपराध समीक्षा मिटिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई…

आगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को देखते हुए निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अपराध समीक्षा मिटिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई
 
 
जांजगीर-चांपा। आगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को देखते हुए निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अपराध समीक्षा मिटिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई।
संवेदन सील मतदान केन्द्र एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्रों की जानकारी लेने के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
 पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर सभाकक्ष में अगामी विधान सभा 2023 के निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अपराध समीक्षा मिटिंग आहूत की गई, जिसमें मिटिंग के दौरान अधिकारियों को थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील मतदान केन्द्रो के संबंध में जानकारी लेने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया, मतदान ड्यूटी में लगें अधि/कर्म मत मेटियों को सुरक्षित मतदान केन्द्र से लाकर जिला मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में जमा करायें जाने निर्देशित किया गया, मतदान की समाप्ति उपरान्त EVM मशीन को अपनी नजरों से ओझल न होने दे के संबंध में निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग के दौरान जिले के थाना/चौकी में लंबित अपराधो का समीक्षा किया गया जिसमे थाना/चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों एवं महिला संबधी अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल करने, जिले में अवैध शराब बिक्री, जुआ/सट्टा, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अधिक से अधिक कार्यवाही करने आदतन बदमशों की जिला बदर कार्यवाही करने, अधिक से अधिक लंबित स्थायी/गिरफ्तारी वारंट तामिली करने तथा लाइसेंसी शस्त्र धारकों का शस्त्रों को चुनाव होने के पूर्व थाना/चौकी में सुरक्षार्थ जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया।
उपरोक्त मीटिंग में अनिल सोनी अति. पुलिस अधीक्षक एवं अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक (IUCAW), शैलेन्द्र पाण्डेय अति पुलिस अधीक्षक, सविता दास उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्री संगम राम प्रक्षिशु उप पुलिस अधीक्षक, प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक एवम जिले से समस्त थाना/ चौकी प्रभारी तथा विवेचकगण उपस्थित रहें।

See also  लापरवाही से होती हैं दुर्घटनाएं, इससे बचें: बंजारा, मड़वा विद्युत संयंत्र में राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह में हुए विविध कार्यक्रम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!