Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पुलिस ने 02 आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गिरफ्तार…

पुलिस ने 02 आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। पुलिस ने जिले में 02 आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी संतोष कुमार देवांगन उम्र 49 साल निवासी देवांगन पारा सारागांव थाना सारागांव, छत लाल बिंद उम्र 62 साल निवासी झपेली थाना बलौदा दोनों आरोपियों से जुमला मादक पदार्थ गांजा 520 ग्राम, किमती 4850 रुपए बरामद किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 बी NDPS ACT के तहत कार्यवाही किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध पदार्थ गांजा बिक्री करने वालों पर अंकुश लाने जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार रेड कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 सितम्बर 23 को मुखबीर सूचना मिला कि थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम झपेली में तथा थाना सारागांव क्षेत्र में गांजा बिक्री किया जाता है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी (01) संतोष कुमार देवांगन उम्र 49 साल निवासी देवांगन पारा सारागांव के कब्जे से 270 ग्राम तथा आरोपी (02) छत लाल बिंद उम्र 62 साल निवासी झपेली थाना बलौदा के कब्जे से 250 ग्राम गांजा जुमला किमती 4850 / रू को बरामद किया गया है।
आरोपी संतोष कुमार देवांगन उम्र 49 साल निवासी देवांगन पारा सारागांव के विरुद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 127/2023 एवं आरोपी छत लाल बिंद उम्र 62 साल निवासी झपेली थाना बलौदा के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 337/2023 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. संजीव बैरागी थाना प्रभारी सारागाव एवं उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा  का विशेष योगदान रहा।

See also  ओडिशा का धान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खपाने की कोशिश नाकाम, दो कोचिए और दो चालक सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!