Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नेता प्रतिपक्ष चंदेल समेत भाजपा में आधा दर्जन दावेदार…  अमर सुल्तानिया ,नंदनी राजवाड़े, नरेंद्र कौशिक, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, प्रशांत सिंह के नामों की भी चर्चा…           

नेता प्रतिपक्ष चंदेल समेत भाजपा में आधा दर्जन दावेदार…   

अमर सुल्तानिया ,नंदनी राजवाड़े, नरेंद्र कौशिक, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, प्रशांत सिंह के नामों की भी चर्चा…           
 
 जांजगीर-चांपा।  भारतीय जनता पार्टी में जांजगीर चांपा विधानसभा के लिए लगातार पांच बार प्रत्याशी रहे व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल इस बार भी दावेदार तो है ही। इनके अलावा कई अन्य नाम भी है। जिस पर भाजपा की केंद्रीय इकाई विचार कर सकती है। चर्चा ऐसी भी है कि सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह तक भाजपा की दूसरी सूची आ सकती है। कॉग्रेस पार्टी की तरह भाजपा के टिकट के हर दावेदार अपने आप को प्रबल मान रहे हैं।                                 जैसे-जैसे चुनावी प्रक्रिया तेज होती जा रही है वैसे-वैसे विधानसभा टिकट को लेकर हलचल तेज होती जा रही है। जिला मुख्यालय की इस सीट पर कॉग्रेस के साथ -साथ भाजपा प्रत्याशी को लेकर सर्वाधिक चर्चा है कि इस बार भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा ? वर्ष 1998 से लगातार 5 चुनाव में भाजपा ने नारायण चंदेल को मैदान में उतारा था जहाँ उन्होंने ने तीन बार जीत का परचम लहराया। भाजपा के दूसरे कार्यकाल में पार्टी ने विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया। और अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2013 में बसपा के वोट बैंक बढ़ने के चलते उन्हें लगभग 11 हजार के लंबे अंतराल से हार का सामना करना पड़ा था। चंदेल वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ पार्टी के कार्यों में निरंतर सक्रियता व विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं को मजबूत टीम के चलते पार्टी उन्हें फिर से मौका दे सकती है इसलिए उनकी दावेदारी तो है  ही। भाजपा की पहली लिस्ट में पार्टी ने जिस तरह नए-नए प्रत्याशियों पर दाव खेला है,उस स्थिति में अगर पार्टी विधानसभा में प्रत्याशी बदलने पर विचार करेगी तो अन्य दावेदार भी जिन्हें पार्टी मौका दे सकती है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदनी देवी राजवाड़े, भाजपा नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ,भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रशांत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र कौशिक समेत कई कई भाजपा नेता टिकट की मांग कर रहे हैं। जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया पार्टी में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पैठ है। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम में भी भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार भी पार्टी में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। रमन सरकार में उन्हें  महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई थी,  साथ ही पार्टी के कार्यों में सदैव सक्रिय रहते है।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदनी राजवाड़े,महिला होने के साथ-साथ पार्टी की कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती है। पार्टी इनके नामों में भी विचार कर सकती है। भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रशांत सिंह ठाकुर पार्टी के कार्यों के साथ-साथ, कांग्रेस सरकार की कमजोरियों को निरंतर आम जनता के सामने लाते रहे हैं,ऐसे में पार्टी उनके नाम पर विचार कर सकती है। विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र से पूर्व में  जिला पंचायत सदस्य रह चुके, पार्टी के युवा नेता के साथ-साथ जातिगत समीकरण ध्यान में रखा जाता है तो नरेंद्र कौशिक को भी पार्टी विधानसभा प्रत्याशी के रूप में मौका दे सकती है। इन सबके अलावा और कई नाम भी है जो टिकट के लिए लगे हुए है। राजनीति प्रेक्षकों की बात माने तो भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है। प्रत्याशी चयन के हरेक पहलू पर विचार उपरांत ही टिकट पर विचार करेगी।पिछले लोकसभा में प्रदेश के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी बदलकर सब चौका दिया था। यानि भाजपा सीट फतह करने के लिए काफी सोच समझ कर प्रत्याशी मैदान में उतरेगी। ऐसा लग रहा है। बहरहाल  जांजगीर चाम्पा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी में टिकट किसको मिलेगा ? यह  कहना फिलहाल जल्दीबाजी होगी। दावेदारों में टिकटों को लेकर बैचेनी बढ़ रही है। पर टिकट किसको मिलेगा, यह टिकट घोषणा उपरांत ही स्पष्ट हो पायेगा। अभी तो  केवल चर्चाएं ही चल रही है।

See also  नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन: नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन जल्द हो सकता है शुरू, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं अप्लाई…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!