छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी सुरेश सूर्यवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी भाटापारा जांजगीर के विरूद्ध धारा 376, (2)(n), 506 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 17 सितम्बर 23 को पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की पीड़िता का बोडसरा निवासी सुरेश सूर्यवंशी का जान पहचान होने से आरोपी द्वारा अपने प्रेम में फंसा कर पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया। शादी करने के लिए बोले जाने पर आरोपी द्वारा इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 621/2023 धारा 376,(2)(n), 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी सुरेश सूर्यवंशी को पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर 17 सितम्बर को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, महिला आरक्षक रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा।



