Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शराब पीने से 2 सगे भाई सहित 3 लोगों की मौत, 3 युवकों ने मिलकर पी थी शराब, जिले में ये तीसरी घटना है…

शराब पीने से 2 सगे भाई सहित 3 लोगों की मौत, 3 युवकों ने मिलकर पी थी शराब, जिले में ये तीसरी घटना है

जांजगीर-चांपा। जांजगीर में एक बार फिर से जहरीला शराब पीने से दो सगे भाई सहित तीन की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और जांच जारी है। ये तीसरी घटना है, तीन महीने में कुल आठ लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। घटना अकलतरा के परसाहीबाना की है। मृतकों में संत कुमार सांडे 32 वर्ष, संजय कुमार सांडे 35 वर्ष, जितेंद्र कुमार सांडे 35 वर्ष शामिल है। जानकारी के मुताबिक, परसाहीबाना के रहने वाले संजय, सांडे और जितेंद्र ने गांव में एक युवक से शराब खरीदकर पी थी। शराब पीते ही तीनों के पेट मे जोरदार दर्द हुआ, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। इसके पहले भी 15 जून और 31 अगस्त को भी जहरीला पदार्थ मिलाकर शराब पीने से पांच लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल दो सगे भाई सहित तीन की मौत मामले में पुलिस जांच कर रही है। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

See also  राज्यपाल हरिचंदन से नामित मुख्यमंत्री साय ने की सौजन्य भेंट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!