Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन मिलेट्स कैफे का निरीक्षण, चांपा में शीघ्र प्रारंभ होगा जिले के पहला मिलेट्स कैफे…

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन मिलेट्स कैफे का निरीक्षण

चांपा में शीघ्र प्रारंभ होगा जिले के पहला मिलेट्स कैफे

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्माणाधीन मिलेट्स कैफे चांपा का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने मिलेट्स कैफे के निर्माण कार्य को 30 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। कलेक्टर द्वारा मिलेट्स कैफे निर्माण कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मिलेट्स कैफ़े का संचालन महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। कैफे का संचालन कर महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा तथा उनकी आय में वृद्धि होगी। इससे मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों को अपने उत्पाद बेचने का स्थान प्राप्त होगा तथा दूसरी तरफ कैफे में कार्यरत लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त होने का एक नया रास्ता भी मिलेगा। मिलेट्स कैफ़े में ज्वार, बाजरा, रागी, झंगोरा, बैरी, कंगनी, कुटकी (लघु धान्य), कोदो, कुटकी और जौ आदि मिलेट से बने लजीज ब्यंजनो जैसे डोसा, चीला, इडली, खीर, कूकीज सहित अन्य प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी मिलेगा। यहां आने वाले उपभोक्ताओं के लिए मिलेट्स के स्वादिष्ट ब्यंजनो के साथ बैठने की ब्यवस्था, उत्तम सर्विस का भी प्रबंध होगा। इस अवसर पर नगर पलिका चांपा अध्यक्ष जय थवाईत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चांपा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  महिला के साथ घर अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!