छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
तिरंगा को घर लाना तिरंगे के साथ व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक – राजकुमार साहू, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत सभापति ने किया लोगों को तिरंगा झंडा का वितरण…

तिरंगा को घर लाना तिरंगे के साथ व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक – राजकुमार साहू
घर-घर तिरंगा अभियान के तहत सभापति ने किया लोगों को तिरंगा झंडा का वितरण
जांजगीर-चांपा। भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आज़ादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में चलाया गया अभियान है। उक्त बातें जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कचहरी चौक में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों को तिरंगा झंडा का वितरण करते हुए कहे। सभापति श्री साहू ने आगे कहा कि झंडे के साथ हमारा संबंध सदैव व्यक्तिगत की बजाए औपचारिक और संस्थागत रूप में अधिक रहा है। आज़ादी के 75 वें वर्ष के दौरान एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। इस दौरान नवागढ़ विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाली के सरपंच बसंत पटेल, दर्री सरपंच खिलावन साहू, घुठिया सरपंच संदीप साहू, मुड़पार सरपंच लक्ष्मी साहू, राजेश राठौर, मोतीलाल पटेल सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी मौजूद रहे।



