छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
अवॉर्डी टीचर्स के बोधीराम साहू जिलाध्यक्ष बने…

अवॉर्डी टीचर्स के बोधीराम साहू जिलाध्यक्ष बने
जांजगीर-चांपा। जिले के अवॉर्डी टीचरों की आवश्यक बैठक भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में प्रांतीय निर्देशानुसार आयोजित हुआ।सभी जिलों में संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी गठन का प्रांत स्तर से निर्देश के अनुरूप जांजगीर चांपा जिले के लिए जिलाध्यक्ष व कुछ विशेष पदो पर प्रांतीय सदस्य अनुराग तिवारी के विशेष उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया।जिसमे अवॉर्डी टीचर्स फोरम के जिला संरक्षक के रूप में परमेश्वर स्वर्णकार, रमाकांत पांडे, कुमोदिनी द्विवेदी,जिलाध्यक्ष के लिए बोधीराम साहू,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जयंती दुबे,उपाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक,विनोद शर्मा,सचिव राजेश कुमार सूर्यवंशी,कोषाध्यक्ष कुंजकिशोर,संगठन सचिव अभिषेक काल्विन,प्रचार सचिव सुरेन्द्र सोनी ,संगठन मंत्री नरेंद्र लहरे,अर्चना शर्मा सयुक्त सचिव अर्चना शर्मा,जिला प्रवक्ता बलराम जलतारे,कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम देवांगन को दायित्व सौपे जाने का निर्णय लिया गया है। जिला बैठक के निर्णय को प्रांतीय अनुमोदन के लिए प्रांतीय सचिव विष्णु शर्मा को सूची अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया। प्रांत से अनुमोदन पश्चात सभी पदाधिकारियों को दायित्व प्रदान किया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष साहू ने कहा अवॉर्डी टीचर्स संगठन की मजबूती बनाए रखने सदैव कार्य करते हुए अवॉर्डी साथियों के हित में कार्य करता रहूंगा। और जिस अपेक्षा के साथ आप सभी ने दायित्व प्रदान किया है उसका निर्वहन करूंगा। नए कार्यकारिणी की बैठक शीघ्र ही आयोजित करने निर्णय लिया गया।



