Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा में 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा में 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अकलतरा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा में 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें AICC की सदस्या मंजू सिंह ने ध्वजारोहण किया एवं अपने उदबोधन में उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सतीश दीवान, अंकित सिसेदिया, एल्डरमेन आशा दीवान, खेलविभूति रामभरोस कैवर्त्य भौजूद थे। इस अवसर पर बच्चों का अलंकरण समारोह के अंतर्गत मुख्य अतिथि महोदया के द्वारा विभिन्न पदाधिकारीयों को पदक लगाया गया। बच्चों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर प्राचार्या गीता सिंह, प्रधान पाठक सूरज चौबे एवं सभी स्टाफ तथा पालकगण उपस्थित थे।

See also  सुशासन दिवस के अवसर पर नालंदा परिसर में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट का किया गया सफलतापूर्वक आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!