Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन मकानों से 45 लीटर महुआ शराब जब्त

अकलतरा और मुलमुला क्षेत्र में आबकारी टीम की दबिश, तीन युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी के विशेष मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने 4 नवंबर 2026 को अकलतरा एवं मुलमुला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग रिहायशी मकानों से कुल 45 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की है। मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार स्थित सबरिया डेरा में की गई। यहां कृष्णा गोंड़ (21 वर्ष), पिता भुजबल गोंड़ के रिहायशी मकान की जांच के दौरान 20 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। आबकारी टीम ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया।
इसी दिन दूसरी कार्रवाई कोटमीसोनार वार्ड क्रमांक 18 में की गई। यहां राजकुमार गोंड़ (21 वर्ष), पिता भरत गोंड़ के रिहायशी मकान से 18 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
वहीं तीसरी कार्रवाई मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में की गई। आबकारी टीम ने संगीत कुमार (26 वर्ष), पिता मनीराम, के रिहायशी मकान की जांच की। इस दौरान 7 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। विभाग द्वारा शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण कायम किया गया।
इस प्रकार आबकारी विभाग ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 45 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
 
संयुक्त टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक एवं अकलतरा वृत्त प्रभारी दीपक सिंह ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल, सांडे, यीवरेश कुमार, मनीष साहू, विजयेंद्र टंडन, जिला उड़नदस्ता प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक गुलशन साहू, देवेंद्र तांडे सहित मुख्य आरक्षक राजेश पांडेय, मुकेश शर्मा, विमल सनाढ्य तथा आरक्षक गीता कमल, शीतला, अंशु पाटनवार, रितेश गुप्ता, किशन एवं नगर सेना के जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  अवैध फटखा रखने  वालों पर नैला पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!