Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG ACCIDENT: सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़: तीन दुर्घटनाओं में 4 युवकों की मौत, कहीं खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक तो कहीं बस की टक्कर से गई जान

रायगढ़/जशपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रायगढ़ और जशपुर जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवकों की मौत हो गई। कहीं बाइक सवार खड़े ट्रक से टकरा गए, तो कहीं तेज रफ्तार वाहन की टक्कर ने युवक की जान ले ली। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस ने मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में पहली दुर्घटना हुई। यहां बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि कृष्णा राठिया और जितेंद्र राठिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

मेले से लौटते समय युवक को मारी टक्कर

रायगढ़ जिले में ही दूसरी दुर्घटना उस समय हुई, जब एक युवक अपने परिवार के साथ मेला घूमने गया था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

तेज रफ्तार बस की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तीसरी घटना जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रनपुर की है। यहां अम्बिकापुर से कुनकुरी जा रही शमीम ट्रैवल्स की यात्री बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने बगीचा-कुनकुरी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

See also  कवर्धा पुलिस की कार्रवाई : 36 घंटे के भीतर सामूहिक दुष्कर्म मामले के 3 आरोपी गिरफ्तार…

लगातार हादसों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार युवकों की मौत ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। हादसों के कारणों और जिम्मेदारों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!