Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित शिवरीनारायण प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, भगवान नर-नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना एवं महानदी गंगा आरती में होंगे शामिल

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 14 अक्टूबर को प्रस्तावित शिवरीनारायण प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने शिवरीनारायण पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री साय अपने प्रवास के दौरान शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही भगवान नर-नारायण मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे और महानदी गंगा आरती में शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, नगरपालिका अध्यक्ष राहुल थवाइत, सीईओ जिला पंचायत विनय पोयाम, एसडीएम भावना साहू सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हेलीपेड, भगवान नर-नारायण मंदिर, महानदी गंगा आरती घाट तथा शिवरीनारायण महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, मुख्यमंत्री के आवागमन मार्ग, सुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था तथा प्रवेश और निकास द्वारों की तैयारियों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, सुगम यातायात, व्यवस्थित पार्किंग तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित प्रवास एवं विभिन्न कार्यक्रम सुचारु और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें।

See also  अम्बेश जांगड़े बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!