Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime: गृह मंत्री का निज सचिव बनकर सरकारी नौकरी का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। सरकारी नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक ने खुद को गृह मंत्री का निज सहायक बताकर लोगों को अपने प्रभाव में लिया और नौकरी लगवाने के नाम पर रकम वसूली।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि संतराम यादव और आदित्य मोहन पंडा ने प्रभावशाली लोगों से संपर्क होने का दावा करते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि आदित्य मोहन पंडा ने खुद को गृह मंत्री का निज सहायक बताकर पहचान बताई और प्रार्थी से 70 हजार रुपये लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।

See also  Raipur Breaking : मतांतरण के आरोप में छह गिरफ्तार, इलाज और पैसों का दिया था लालच

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ के बाद कमल विहार निवासी आदित्य मोहन पंडा (23) और देवपुरी निवासी संतराम यादव (38) को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों से आगे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अन्य पीड़ितों और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!