Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान से गांव-गांव दिया स्वच्छता का संदेश, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मनका दाई मंदिर परिसर और खोखरा बाजार में किया श्रमदान

जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जनआंदोलन का रूप देना और नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना रहा। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं स्वच्छता कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया।
कार्यक्रम के दौरान मनका दाई मंदिर परिसर, खोखरा बाजार एवं आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। सड़क किनारे तथा सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया गया। श्रमदान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष कांता मनमोहन कश्यप, पुष्पेंद्र सिंह, हितेश यादव, खोखरा सरपंच दुर्गा अजय राठौर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, नवागढ़ जनपद पंचायत सीईओ बी.आर. वर्मा सहित पंचगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
 
स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि स्वच्छता किसी विशेष दिन या अभियान तक सीमित रहने वाली गतिविधि नहीं है। इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर के साथ-साथ गली, मोहल्ले और गांव की स्वच्छता में भी योगदान दे तो स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन कुछ समय अपने आसपास की साफ-सफाई के लिए निकालें और कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही गांव और शहरों को स्थायी रूप से स्वच्छ बनाया जा सकता है। स्वच्छ वातावरण से न केवल गांव की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
 
स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान
स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली स्वच्छता दीदियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाने में महिला समूहों एवं स्वच्छता कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
 
स्वच्छता की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने अपने घर, गांव एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
 
सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों में भी हुआ सामूहिक श्रमदान
“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान का प्रभाव जिले के सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों में देखने को मिला। विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, तालाबों, पहुंच मार्गों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।
अमृत सरोवरों एवं उनके आसपास भी विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। श्रमदान के साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता शपथ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति निरंतर सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
 
स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश
अभियान के तहत स्वच्छ किए गए अमृत सरोवरों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण को भी बढ़ावा दिया गया। स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित क्षेत्र के विकास को एक साथ जोड़ते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल आयोजन तक सीमित न रखकर इसे नियमित व्यवहार और सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में विकसित करना है। सामूहिक श्रमदान और जनभागीदारी के माध्यम से जिले के गांवों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
 
वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंचकर जाना बुजुर्गों का हाल
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खोखरा स्थित देव सेवा समिति निःशक्त एवं वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने वृद्धजनों का हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताते हुए उनकी
आवश्यकताओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने वृद्धजनों से बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य, भोजन, आवास, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए।

See also  CJP Protest: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का 33वां दिन, 10 FIR दर्ज, सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल शिफ्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!