Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Ambedkar Hospital Fire: रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में लगी आग: आनन फानन में मरीजों को दूसरे वार्ड में किया शिफ्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (अंबेडकर अस्पताल) के इमरजेंसी विभाग में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लगी, जिससे पूरे वार्ड में धुआं फैल गया।

घटना के समय वार्ड में कई मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।

धुएं से मरीजों को हुई परेशानी

आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, लेकिन इसके बाद फैला धुआं आसपास के कई वार्डों तक पहुंच गया। इससे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को खाली कराते हुए मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

See also  18 सितंबर से राजिम-रायपुर के बीच दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें, सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

दमकल को दी गई सूचना

Advertisment

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। वहीं, अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही को प्रभावित क्षेत्र की ओर रोक दिया गया, ताकि राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर एसी में ब्लास्ट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!