Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नीट पेपर लीक के विरोध में बलौदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

जांजगीर-बलौदा। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदा के नेतृत्व में शुक्रवार को महात्मा गांधी चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। विरोध के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े नीट परीक्षा पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। नेताओं का आरोप था कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं ने छात्रों का विश्वास डगमगा दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

See also  CG NEWS : पटवारी हड़ताल पर, ठप्प पड़ा कामकाज, शिव डहरिया ने दागे सवाल, कहा- सरकार की नीतियों से कोई भी खुश नहीं...

कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया गया, जिससे कई छात्र घायल हुए। वक्ताओं ने कहा कि अपनी बात शांतिपूर्वक रखना प्रत्येक नागरिक और छात्र का संवैधानिक अधिकार है तथा सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।

सभा में नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियों और प्रश्नपत्र लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करने तथा प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की गई।

See also  भीख मांगकर लौट रही महिला को बंधक बनाकर 30 घंटे तक बनाया हवस का शिकार, जैजैपुर पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दोनों आरोपी

कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की। उनका आरोप था कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और यह केंद्र सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है।
धरना प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सदन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष कविता डहरिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता पाटले, पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया राठौर, नवल किशोर सिंह, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष शशि जगत, रामगोपाल रात्रे सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Advertisment

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में मौजूद पुलिस बल ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया। कुछ समय के लिए पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीनने की स्थिति भी बनी रही, हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

See also  आप के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक का 11 सितंबर को अकलतरा में आगमन...

प्रदर्शन में मनोज यादव, अनिल शुक्ला, विनोद शुक्ला, पार्षद राखी गोवर्धन कुरें, रामसिंह राजपूत, दिलहरण दिवाकर, सुनीता शिवा देवांगन, प्रीतेश शुक्ला, केशव पाटले, गिरीलाल, बनवासी बिंझवार, भरत यादव, ऋषि संडील, सौरभ सिंह, पंचराम रात्रे, कृष्ण केवट, नमन आदित्य, जयंत, हिमांशु, कृष्ण कुमार अग्रवाल, दिनेश मिरी, रफीक कुरैशी, डॉ. अब्दुल अजीज, आरिफ कुरैशी, प्रकाश गुप्ता, मार्कण्डेय साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!