Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Balod Accident: भीषण सड़क हादसा: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान शारदा पाटिल (21) के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपने बुआ की शादी में शामिल होने के लिए घर आई हुई थी।

See also  धान खरीदी शुरू होते ही जिलेभर के सोसायटियों में पहुंच रहे है वसूलीबाज पत्रकार, वीडियो बनाने के बाद उच्च स्तर से कार्यवाही करवाने का भय दिखा कर रहे लूट-खसोट...

कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, डौंडी नगर के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग स्विफ्ट कार (क्रमांक CG 07 BM 1040) से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हिंदू होटल के पास कार चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार तेज गति से सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।

छात्रा की मौके पर मौत, 5 का इलाज जारी

हादसा इतना भीषण था कि शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

Advertisment

पुलिस ने शुरू की जांच

See also  नवपदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने अकलतरा के एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के दिए निर्देश...

दल्लीराजहरा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!