Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Breaking News: राजधानी में सनसनी, महिला थाना के पास युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई, जब महिला थाना के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना मिली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनसभा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के 27, 28 व 30 को...

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!