Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वायरल वीडियो बना सुराग, 10 भैंस चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई 2026। जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने 10 भैंस चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस मामले की सबसे खास बात यह रही कि चोरी की गई भैंसों को बेचने के लिए बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो ही आरोपियों तक पहुंचने का सबसे अहम सुराग बन गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सक्रिय विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नंदा यादव ने 12 जुलाई 2026 को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने 8 जुलाई को अपनी 10 भैंसों को जंगल में चरने के लिए छोड़ा था। शाम तक सभी भैंसें वापस नहीं लौटीं। आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद चोरी की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 402/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

See also  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे, बोले- जिन हाथों में कभी थमाई गई बंदूक, आज उनमें किताबें देकर संवारा जा रहा भविष्य

जांच के दौरान प्रार्थी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला, जिसमें उसकी चोरी हुई भैंसों को बिक्री के उद्देश्य से दिखाया गया था। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने उसे गंभीरता से लिया और उसकी तकनीकी जांच शुरू की। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान सोमू भारद्वाज, निवासी बम्हनीन, थाना अकलतरा के रूप में हुई।

पुलिस ने सोमू भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी सनी उर्फ सचिन यादव, निवासी संजय नगर वार्ड क्रमांक-03, थाना अकलतरा के साथ मिलकर भैंसों को बेचने की योजना बनाने और बिक्री के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

See also  KORBA BREAKING: गुजरात के ट्रक ड्राइवर की नदी में डूबकर मौत,कोरबा में बारूद डिलीवरी के लिए आया था, घंटों तलाशी के बाद भी नहीं मिला सुराग...

गिरफ्तार आरोपी

Advertisment

1. सनी उर्फ सचिन यादव (18 वर्ष), पिता धर्मेन्द्र यादव, निवासी संजय नगर वार्ड क्रमांक-03, थाना अकलतरा।

2. सोमू भारद्वाज (22 वर्ष), पिता सुनील भारद्वाज, निवासी बम्हनीन, थाना अकलतरा।

इन पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका

मामले के सफल खुलासे में उप निरीक्षक (PSI) दिव्या कुर्रे, रमन पाटले, अंजनी कश्यप, महेंद्र राज एवं शेष साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और प्रभावी विवेचना के चलते भैंस चोरी के इस मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!