Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महामाया मोटर्स से स्क्रैप कॉपर वायर चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; 5 किलो कॉपर वायर बरामद

जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई 2026। थाना चांपा पुलिस ने स्क्रैप कॉपर वायर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 5 किलो स्क्रैप कॉपर वायर बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, महामाया मोटर्स, चांपा के प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल, निवासी सदर बाजार चांपा ने 19 जुलाई 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि स्टॉक का मिलान करने पर स्क्रैप कॉपर वायर कम पाया गया। इसके बाद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीन अज्ञात युवक बाउंड्री फांदकर अंदर प्रवेश करते हुए और लगभग 30 से 35 किलो स्क्रैप कॉपर वायर (कीमत लगभग 20 हजार रुपये) चोरी कर ले जाते दिखाई दिए।
शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 393/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 303(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

See also  डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दिलाई गई मतदान की शपथ...

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर बिरजू सूर्यवंशी (28 वर्ष), पिता गोरेलाल सूर्यवंशी, निवासी हथनेवरा, थाना चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए कॉपर वायर में से 5 किलो स्क्रैप कॉपर वायर बरामद कर जब्त किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शेष चोरी गए कॉपर वायर की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई जारी है।

See also  थाना चांपा क्षेत्र में अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार, थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही...

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रउनि गोपी सिंह, प्रधान आरक्षक गणेश कौशिक, आरक्षक मुद्रिका दुबे सहित थाना चांपा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!