Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime News: चौकीदार की हत्या कर भागे आरोपी एक-एक कर चढ़ रहे पुलिस के हत्थे… पटना से एक और दबोचा गया, अब दो फरार; SSP बोले- भड़काने वालों की भी खैर नहीं

CG Crime News: – बिलासपुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी (विशेष गृह) में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या और चार किशोर अपचारियों के फरार होने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पटना (बिहार) से फरार किशोर अपचारी विशाल चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस मामले में दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। वहीं, धरना-प्रदर्शन के नाम पर परिजनों को भड़काने वालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बिलासपुर। 12-13 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि प्लेस ऑफ सेफ्टी (विशेष गृह) में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या कर चार किशोर अपचारियों के फरार होने की गंभीर घटना के बाद बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना के पहले दिन से ही पूरे मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं और आरोपियों की तलाश में कोरबा, रायगढ़, बिहार, अनूपपुर तथा उत्तर प्रदेश भेजा गया।

See also  उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

पुलिस को इस मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। पहले एक किशोर अपचारी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अब पटना (बिहार) से फरार किशोर अपचारी विशाल चौबे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही चार में से दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि फरार दो अन्य किशोर अपचारियों के संबंध में रायगढ़ और उत्तर प्रदेश से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने दावा किया है कि शेष दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

धरना जारी रखने के लिए बरगलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि घटना के बाद कुछ तथाकथित युवक मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें ऐसे आश्वासन और मांगों के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिनका किसी भी कानूनी प्रावधान में कोई आधार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के नियमानुसार घटना वाले दिन से ही मृतक परिवार को मिलने वाली सहायता और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी और इसकी पूरी जानकारी परिजनों को उपलब्ध करा दी गई थी।

Advertisment

इसके बावजूद कुछ लोग प्रत्यक्ष और पर्दे के पीछे से परिजनों को लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रखने के लिए उकसा रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इनमें से कई लोग पहले से गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं। ऐसे सभी लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  बीजापुर में बड़ा नक्सली ऑपरेशन: 31 नक्सली ढेर, 16 महिलाएं शामिल

धरना खत्म कराने लगातार समझाइश

पुलिस और जिला प्रशासन ने बताया कि मृतक के परिजनों और धरनास्थल पर मौजूद लोगों से लगातार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने तथा धरना समाप्त करने के लिए समझाइश दी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो।

मृतक की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, देर रात सिम्स में कराया भर्ती

पुलिस के मुताबिक 18 जुलाई 2026 को मृतक नरेंद्र खांडे की पत्नी की तबीयत खराब होने पर अनुभागीय अधिकारी (राजस्व), बिलासपुर के आदेश पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में स्वास्थ्य ठीक नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। शुरुआत में उन्होंने अस्पताल जाने से मना किया, लेकिन तहसीलदार और थाना प्रभारी सरकंडा की लगातार समझाइश के बाद देर रात उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

See also  स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सिविल सर्जन का पक्ष लेने से बिफरे विधायक ब्यास कश्यप,  छत्तीसगढ़ विधानसभा में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने ध्यानाकर्षण के जरिए सिविल सर्जन दीपक जायसवाल पर कार्यवाही की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को जमकर घेरा...

पुलिस बोली- परिवार के साथ हैं, दोषियों को नहीं बख्शेंगे

बिलासपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने कहा है कि घटना के पहले दिन से ही मृतक के परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ कार्य किया जा रहा है। साथ ही इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त, निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों किशोर अपचारियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है और पूरे मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!