Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सोंठी में ममता जगा रही शिक्षा की अलख, विद्यालय में प्रोजेक्टर और डिजिटल तकनीक से होती है पढ़ाई

जांजगीर-चांपा। विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी में प्रोजेक्टर और डिजिटल तकनीक से पढ़ाई के साथ साथ आकर्षक, रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से भी शिक्षा दी जा रही है। जिससे बच्चें सहज और उत्साहित हो रहे है। दिन प्रतिदिन नई-नई विधाओं से कुछ नया सीखने से बच्चों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। नवाचारी शिक्षिका ममता जायसवाल बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर शिक्षण कार्य कराती है और नया सिखाने की कोशिश करती है। इस नई तकनीकों से शिक्षा देने के कार्य से बच्चें नित नयी गतिविधियों को सीखने के लिए लालायित रहते है। वही इन नई गतिविधियों से शिक्षा देने से नए बच्चें विद्यालय परिवेश के लिए सहज और अनुकूल होते है। खेलकूद तथा रोचक ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने से इनके मन मस्तिष्क में शिक्षा के प्रति भय भी समाप्त हो गया है। ये सब मनोरंजनपुर्ण शिक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते है। प्रोजेक्टर एवं डिजिटल तकनीक का प्रयोग कर बच्चों को कहानी, सामान्य ज्ञान एवं गणितीय खेल बताई जाती है जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि जागृत होती है। नवाचार के प्रयोग से बच्चों में ज्ञान एवं समझ विकसित होती है।

See also  छपोरा के शासकीय डबरी तालाब को सचिव ने पटवाया ग्रामीणों ने लगाया आरोप, शिकायत के एक साल बाद भी नही हुई कार्यवाही, जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत छपोरा का मामला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!