Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एवरग्रीन पत्रिका के भव्य आयोजन मेंहरमन हरमन सलूजा बनीं’ “किड्स छत्तीसगढ़’

बिलासपुर। एवरग्रीन लेडी पत्रिका द्वारा आयोजित “मिस, मिसेज एवं किड्स टैलेंट प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लगभग 80 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर अपनी कला, व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के किटस कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरमन सलूजा ने छत्तीसगढ़ किड्स टैलेंट का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। उनकी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं मंचीय प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल और उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का आयोजन एवरग्रीन लेडी पत्रिका की टीम द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. शीला शर्मा, डॉ. सुनील दत्त मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेशपटेल,कौशल महानंद, शानवी शर्मा, डॉ. ज्योति सक्सेना, मंजूषा सिंह, मधु शर्मा एवं प्रणिता पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राहुल अग्रवाल, रश्मि लता मिश्रा एवं ख्याति प्राप्त समजसेवी राघवेंद्र पांडेय उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में किरण सिंह, अखिलेश पांडेय, पूनम सिंह, सुनील चिंचोलवाडकर, सुनील यादव, चंद्रशेखर पांडेय, शंकर आहूजा एवं आकांक्षा पाठक ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर अनेक प्रमुख गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास हो सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अतिथियों ने एवरग्रीन लेडी पत्रिका की इस पहल की सराहना की।

See also  केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!