छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : सौरभ सिंह

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में ‘स्मरण पक्ष’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता डॉ. मुखर्जी के विचारों और संघर्ष की जीत है। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी तथा उनके विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
जिला संगठन के सह प्रभारी राजेंद्र वैष्णव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के लिए था। उन्होंने उनके ऐतिहासिक उद्घोष “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत उदाहरण है।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चदेल, प्रशांत सिंह ठाकुर, चुन्नीलाल साहू, नंद चौधरी, जिला महामंत्री नंदिनी रजवाड़े, संतोषी दुबे, रेखा गड़ेवाल, अर्चना देवांगन, डॉ. जागृति, पूजा राठौर, प्रतिमा डहरे, संजीता माली, धनंजय सिंह, आशुतोष गोस्वामी, समीर शुक्ला, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, लक्ष्मी देवांगन, प्रदीप शरफ, राकेश रूपवानी, हृदय यादव, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, दिनेश दास, देवव्रत उपाध्याय ,गुरुदयाल पाटले, राजकुमार साहू, राजेश्वर पाटले, नरेंद्र कौशिक, हितेश यादव, संतोष थवाईत, पलाश चंदेल, सोनू यादव, रितेश राठौर, रितेश अग्रवाल, चुन्नी राठौर, प्रदीप सोनी, सुधीर, अनुराग तिवारी, प्रदीप राठौर, गजेंद्र सिंह, गज्जू ध्रुव, फिरदौश,सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित एवं संगठन सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंद चौधरी ने किया, जबकि अंत में जिला महामंत्री नंदिनी रजवाड़े ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।



