Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

WhatsApp Username: भारत में WhatsApp Username फीचर पर रोक, सरकार ने Meta को भेजा नोटिस

नई दिल्ली: WhatsApp के नए Username फीचर को लेकर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। सरकार ने Meta को नोटिस भेजकर तीन दिनों के भीतर इस फीचर पर विस्तृत जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि सलाह-मशविरा पूरा होने तक भारत में इस फीचर को लॉन्च नहीं किया जाए।

WhatsApp ने हाल ही में Username फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना भी दूसरे लोगों से चैट कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स की प्राइवेसी पहले से बेहतर होगी।

हालांकि, केंद्र सरकार को इस फीचर के दुरुपयोग की आशंका है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार यह जांच करना चाहती है कि कहीं यह फीचर साइबर अपराधियों और ऑनलाइन ठगों के लिए नया जरिया तो नहीं बन जाएगा।

See also  ग्राम भैसदा एवं ग्राम जगमहंत में तीन करोड़ रूपये के विकास कार्य का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने...

अधिकारियों का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के नाम जैसा Username बनाकर अपनी पहचान छिपाए, तो फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगने के मामले बढ़ सकते हैं। इसी वजह से सरकार फीचर के सुरक्षा और गोपनीयता पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp का यह फीचर काफी हद तक Telegram के Username सिस्टम जैसा है। इसमें यूजर मोबाइल नंबर की जगह Username के जरिए भी बातचीत शुरू कर सकते हैं। इससे अनजान लोगों के साथ नंबर साझा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisment

Meta का कहना है कि हर Username यूनिक होगा और कुछ हाई-प्रोफाइल नाम पहले से सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि उनकी नकल न की जा सके। इसके अलावा WhatsApp किसी तरह की पब्लिक Username डायरेक्टरी भी नहीं बनाएगा। यानी किसी व्यक्ति का Username तभी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जब वह पहले से पता हो। सरकार ने फिलहाल Meta से इस फीचर पर जवाब मांगा है। जांच पूरी होने के बाद ही भारत में इसके लॉन्च को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

See also  शोपियां मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!