शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए ममता राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित, नवाचार के साथ साथ 7 सालों से निःशुल्क समर कैंप से बच्चों में रचनात्मक कौशल विकसित कर रही
जांजगीर-चांपा। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका ममता जायसवाल को अंजोर भारत द्वारा स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी के हाथों पुरस्कृत किया गया। देशभर से अनेक शिक्षकों ने इसमें अपनी सहभागिता निभाई। प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका ममता जायसवाल को भी उनके नवाचार आधरित शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। ममता जायसवाल ने एफएलएन में बच्चों को दक्ष करने के लिए नवाजतन में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। स्कूल में खेल खेल में आधारित शिक्षा, पियर लर्निंग, ग्रुप लर्निंग, पेडागाजी पद्धति के प्रयोग से भाषा दक्षता, कहानी, कविता के जरिए पढ़ाई, प्रोजेक्टर एवं डिजिटल तकनीक से पढ़ाई के अलावा बच्चों में शिक्षा को अत्यधिक रोचक बनाने के लिए नवाचार गतिविधि का प्रयोग करती है। इसके अलावा पिछले 7 सालों से बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ साथ उनमें रचनात्मकता विकसित करने निःशुल्क समर कैंप संचालित करती है। स्वयं के खर्चे से बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनका कौशल विकसित कर सर्वांगीण विकास कर रही है।विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी शिक्षण पद्धति, बाल-केंद्रित गतिविधियों, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, डिजिटल शिक्षा, पर्यावरण सरंक्षण ,सामाजिक जागरूकता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है।