Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मड़वा चौक में चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था युवक, कोतवाली पुलिस ने दबोचा

आने-जाने वालों को धमका रहा था आरोपी, पुलिस ने मौके से धारदार हथियार किया जब्त

जांजगीर-चांपा। जांजगीर शहर से लगे ग्राम मड़वा में चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के साथ मारने के लिए दौड़ा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना की टीम क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मड़वा चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है और कुछ लोगों को मारने के लिए दौड़ा भी रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी योगिता खापर्डे को दी गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जयप्रकाश पटेल (33 वर्ष), निवासी ग्राम मड़वा भाटापारा, जांजगीर बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी जय प्रकाश पटेल के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी है।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर तथा आरक्षक विनोद राठौर और हजारी लाल मेरसा का विशेष योगदान रहा।

See also  RAIPUR NEWS:ऑक्सीजोन-कम-स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के लिए 12.81 करोड़ मंजूर…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!