Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : बलौदाबाजार में 8 संदिग्ध मौतों का खुलासा’ जहरीली शराब पिलाकर हत्या की आशंका, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में पिछले तीन महीनों के दौरान हुई 8 लोगों की संदिग्ध मौतों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मृतकों को जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतारने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, खर्वे गांव में बीते कुछ महीनों से लगातार लोगों की मौत हो रही थी। शुरुआत में इन मौतों को सामान्य माना गया, लेकिन जब एक के बाद एक कुल 8 लोगों की जान चली गई तो मामला संदेह के घेरे में आ गया। ग्रामीणों ने भी मौतों के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए प्रशासन से जांच की मांग की थी।

See also  सीएम विष्णुदेव साय ने किया देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन चलित ट्रक का शुभारंभ

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और संदेह के आधार पर रामसहाय जायसवाल को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया। सूत्रों के मुताबिक, दो दिनों तक चली गहन पूछताछ में आरोपी के बयान कई बार बदले, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। आखिरकार आरोपी ने कथित रूप से अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतकों के बीच पुराने विवाद और आपसी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गांव में मजाक उड़ाने और अपमानित करने को लेकर आरोपी के मन में गहरी नाराजगी थी। इसी रंजिश के चलते उसने खौफनाक साजिश रची। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अंतिम निष्कर्ष फोरेंसिक रिपोर्ट तथा अन्य सबूतों के आधार पर ही सामने आएगा।

See also  नवागढ़ पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग प्रकरण के गुम (अपहृत) बालिकाओं को जम्मू कश्मीर से बरामद करने में मिली सफलता...

घटना के खुलासे के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल है। आरोपी को जब पुलिस गांव लेकर पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की और पुलिस की मौजूदगी में उसे खरी-खोटी सुनाई। हालात को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी।

Advertisment

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के शवों और अन्य साक्ष्यों की जांच कराई जा रही है। जहरीली शराब के इस्तेमाल की आशंका को लेकर भी वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। मामले में कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

See also  चिट फंड कंपनी साई दीप के डायरेक्टर को जशपुर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!