Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Google I/O 2026: खुल गया गूगल का पिटारा, नए AI फीचर्स समेत इवेंट में हुई ये 10 बड़ी घोषणाएं

I/O 2026 कीनोट के जरिए Google हमेशा ही नए फीचर्स और उन प्रोडक्ट्स को शोकेस करता है जो लोगों के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए जल्द आने वाले हैं. AI मॉडल्स और ऑटोनॉमस एजेंट्स से लेकर स्मार्ट ग्लासेस और AI पावर्ड कोडिंग सिस्टम्स तक, इस इवेंट में जेमिनी को गूगल के इकोसिस्टम को जोड़ने वाली लेयर बनाने पर ज्यादा फोकस किया गया है.

अगर आप एक ही जगह पर इवेंट में हुई बड़ी घोषणाओं के बारे में जानना चाहता हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार इवेंट में कौन-कौन से फीचर्स और प्रोडक्ट्स को पेश किया गया है.

Google I/O 2026 में हुई 10 बड़ी घोषणाएं
एजेंटिक जेमिनी दौर होगा शुरू: कंपनी एजेंटिक जेमिनी के साथ लोगों के एक्सीपरियंस को बढ़ाने पर फोकस कर रही है, यानी AI सिस्टम अब सिर्फ प्रॉम्प्ट का जवाब देने तक ही सीमित नहीं रहेंगे बल्कि ये दो कदम और आगे बढ़कर ऐप्स और डिवाइस पर खुद-ब-खुद टास्क को पूरा करने पर फोकस करेंगे.

See also  पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन...

Gemini Omni हुआ पेश: गूगल ने जेमिनी ओमनी को भी पेश किया है, ये एक नया मल्टीमॉडल AI है जो टेक्स्ट, इमेज और वीडियो का इस्तेमाल कर आउटपुट जेनरेट कर सकता है. जेमिनी ओमनी फ़्लैश सबसे पहले रोल आउट हो रहा है, जबकि बाद में ज्यादा एडवांस्ड प्रो वर्जन आने की उम्मीद है.

सर्च एजेंट्स करेंगे मॉनिटर: गूगल ने सर्च एजेंट्स पेश किए, जो बैकग्राउंड AI एजेंट्स हैं जो टिकट की उपलब्धता, प्रोडक्ट की कीमतें और दूसरे अपडेट्स को ऑटोमैटिकली ट्रैक कर सकते हैं.

Advertisment

Gemini 3.5 Flash हुआ पेश: गूगल ने Gemini 3.5 Flash को पेश किया और इसे कोडिंग, रीजनिंग और मल्टीमॉडल वर्कफ़्लो के लिए सबसे तेज और सबसे काबिल AI मॉडल बताया गया है. कंपनी ने कहा कि यह मॉडल अब Search AI Mode, Gemini ऐप्स और कई डेवलपर प्लेटफॉर्म को पावर देगा.

See also  बिलासपुर आईजी की नई पहल: हत्या के मामलों में सजा दिलाने के लिए पुलिस को मिला ‘स्मार्ट विवेचना’ का मंत्र; 124 बिंदुओं की चेकलिस्ट अनिवार्य

Gemini Spark: गूगल ने जेमिनी स्पार्क लॉन्च किया है, जो एक क्लाउड बेस्ड AI एजेंट है जो डिवाइस के इन-एक्टिव होने पर भी Gmail, Docs, Calendar और सपोर्टेड थर्ड-पार्टी सर्विसेज पर लगातार काम कर सकता है.

सर्च में बड़ा बदलाव: गूगल ने सर्च में AI पावर्ड इंटरफेस के साथ अपग्रेड किया है, जो टेक्स्ट, फ़ोटो, वीडियो, फाइल और ब्राउजर टैब जैसे मल्टीमॉडल इनपुट को सपोर्ट करता है.

Gemini पावर्ड Smart Glasses: गूगल ने वॉर्बी पार्कर और जेंटल मॉन्स्टर के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किए गए स्मार्ट ग्लास को इस साल के आखिर में जेमिनी-पावर्ड नेविगेशन, मैसेजिंग और वॉइस असिस्टेंस फीचर्स के साथ लॉन्च करने की घोषणा की है.

See also  बिलासपुर–कटनी रेल सेक्शन में ट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मौत, एक घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात

आ गया Daily Brief: गूगल ने डेली ब्रीफ भी पेश किया, जो एक समरी फीचर है. यह यूज़र्स के लिए डेली अपडेट तैयार करने के लिए Gmail, टास्क और कैलेंडर डेटा का इस्तेमाल करता है.

Android Halo: गूगल ने एंड्रॉयड हेलो की घोषणा की है, यह एक सिस्टम लेवल फीचर है जिसे यूजर्स को यह दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है कि AI एजेंट Android डिवाइस पर बैकग्राउंड में क्या कर रहा है?

AI मोड के यूजर्स की संख्या: गूगल के अनुसार, सर्च में AI मोड के अब दुनिया भर में मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या एक बिलियन के पार हो गई है, क्योंकि बातचीत वाली सर्च क्वेरीज लगातार बढ़ रही हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!