Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वैभव सूर्यवंशी के ‘A’ सेलिब्रेशन और उनकी मां के बीच क्या है कनेक्शन? गर्व से पिता का सीना हुआ चौड़ा

नई दिल्ली,20 मई : Vaibhav Sooryavanshi ‘A’ Celeberation: वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 19 मई की शाम खेले मुकाबले में अपना अर्धशतक सिर्फ 23 गेंदों में पूरा किया. अर्धशतक जमाने के बाद वैभव ने जैसे उसे सेलिब्रेट किया, वो उनके पिछले सारे सेलिब्रेशन से अलग रहा. इस बार वैभव ने फिफ्टी जमाने के बाद ‘A’ का साइन बनाया. वैभव के उस ‘A’ सेलिब्रेशन के बाद हर कोई उसे डिकोड करने लगा. किसी ने कहा कि इंडिया A में सेलेक्शन के चलते उन्होंने वैसे सेलिब्रेट किया है.पोस्ट मैच प्रजेन्टेशन में मुरली कार्तिक ने जब उस सेलिब्रेशन का मतलब वैभव से पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं कहकर से टाल दिया. लेकिन, सच तो ये है कि उसका मतलब बहुत बड़ा था. उस ‘A’ सेलिब्रेशन के तार वैभव की मां से जुड़े थे.

See also  CG NEWS:जिले में कंगारू मदर केयर प्रशिक्षण- नवजात शिशुओं की देखभाल में नया मोड़...

मुरली कार्तिक को वैभव ने नहीं बताया ‘A’ सेलिब्रेशन का राज
वैभव सूर्यवंशी ने खुद ही अपने ‘A’ सेलिब्रेशन का राज खोला है. लेकिन, उससे पहले उन्होंने पोस्ट मैच प्रजेन्टेशन में मुरली कार्तिक के पूछने पर कैसे टालमटोल किया, पहले जरा वो जान लीजिए. वैभव ने मुरली कार्तिक से अपने ‘A’ सेलिब्रेशन को लेकर कहा कि उसका मतलब कुछ नहीं था. उन्होंने बस ऐसे ही कर दिया था. अपनी बात को मजबूती देने के लिए वैभव ने ये भी कहा कि पिछली बार जो सेलिब्रेशन किया था, उस मतलब भी कुछ नहीं था.

वैभव सूर्यवंशी के ‘A’ सेलिब्रेशन और उनकी मां का कनेक्शन
लेकिन, वैभव सूर्यवंशी ने मुरली कार्तिक से जो कहा और जो उसके बाद राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर से बातचीत में ‘A’ सेलिब्रेशन को लेकर जो कहा उसके बीच जमीन-आसमान का अंतर था. राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर के साथ बातचीत में वैभव सूर्यवंशी ने ‘A’ सेलिब्रेशन का मतलब बताते हुए कहा कि वो उनकी मां के लिए था. वैभव ने बताया कि उनकी मां का नाम A से शुरू होता है. इसलिए उन्होंने A साइन बनाया था. वैभव ने आगे कहा कि वो इसके बारे में ज्यादा बताना नहीं चाहते थे. इसलिए कुछ नहीं कहा. वैभव सूर्यवंशी की मां का नाम आरती सूर्यवंशी है.

See also  बलौदाबाजार में खुलेगा बीएड महाविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

वैभव के भइया ने बताया- पापा को गर्व है
वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जो इनिंग खेली उसे देखकर उनके पिता का सीना भी गर्व से चौड़ा होता दिखा. इसका खुलासा उनके बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी के इंस्टाग्राम पोस्ट से चलता है. वैभव के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- पिता की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, जो अब वैभव सूर्यवंशी के रूप में अपनी चमक बिखेर रहा है. उज्जवल ने लिखा कि पापा ने वैभव का परफॉर्मेन्स देखकर हमेशा की तरह गर्व महसूस हुआ.

काम अभी बाकी है वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा है. लेकिन ये वैभव भी जानते हैं कि काम अभी पूरा नहीं हुआ. LSG के खिलाफ धमाल मचाकर सेलिब्रेशन को अपनी मां के नाम करने वाले वैभव सूर्यवंशी और उनकी टीम के सामने अगली चुनौती मुंबई इंडियंस की होगी. उस बाधा को पार कर ही राजस्थान को प्लेऑफ का टिकट मिलेगा.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!