Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Janjgir Crime News: करही गोलीकांड पर सियासत गरमाई: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कांग्रेस, 20 मई को करेगी एसपी ऑफिस का घेराव

जांजगीर-चांपा। जिले के करही गांव में हुए सनसनीखेज गोलीकांड को लेकर हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे पीड़ित परिवार में गहरा आक्रोश है। अब यह मामला राजनीतिक रूप से भी तेज हो गया है।

कांग्रेस ने 20 मई को जांजगीर एसपी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि इतनी गंभीर वारदात के बावजूद पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है और आरोपी अब तक फरार हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण, सौंपी सपनों के घर की चाबी और सम्मानजनक जीवन

घर में घुसकर की गई थी फायरिंग

यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव की है। 23 अप्रैल की रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश हमलावर व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में पीछे के रास्ते से घुसे। इसके बाद वे सीधे उस कमरे में पहुंचे, जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे।

हमलावरों ने 19 वर्षीय आयुष कश्यप को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दो गोलियां लगने से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई—एक गोली सीने में और दूसरी कनपटी पर लगी।

Advertisment

इसके बाद हमलावरों ने आशुतोष कश्यप पर भी गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आशुतोष को तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

See also  नाबालिक बालिका को दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही...

लूटपाट की आशंका भी सामने

घटना के दौरान पैसों की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे यह मामला लूटपाट और आपसी रंजिश दोनों एंगल से देखा जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस जांच पर उठे सवाल

घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगा रहा है। लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरकार का बयान

इस मामले पर सक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा है कि घटना बेहद गंभीर है और पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

See also  कलेक्टर आकाश छिकारा ने किया बी डी एम अस्पताल का निरीक्षण, अस्पताल में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश, गांव-गांव में लगाए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर - कलेक्टर...

फिलहाल करही गोलीकांड को लेकर पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, वहीं राजनीतिक हलचल भी लगातार बढ़ती जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!