Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मोदी जी बोले- कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट ने दुनिया को झकझोरा, हालात नहीं बदले तो बढ़ेगी गरीबी पढ़े पूरी खबर…

modi speech global crisis poverty warning: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नीदरलैंड दौरे पर द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया पहले कोरोना महामारी, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों से जूझ रही है। अगर हालात नहीं बदले तो दशकों की विकास यात्रा प्रभावित हो सकती है और बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस सकती है।

https://x.com/ANI/status/2055576294080020787?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2055576294080020787%7Ctwgr%5E55568341135723194af2cc187eb02de273375cfb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Fmodi-speech-global-crisis-poverty-warning%2F

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दशक दुनिया के लिए “आपदाओं का दशक” बनता जा रहा है। उन्होंने वैश्विक सहयोग और स्थिरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे समय में देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

See also  शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस, यूनिसेफ एवं वी द पीपल फाउंडेशन के सहयोग से सामाजिक मुद्दों पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन...

भारत-नीदरलैंड रिश्तों पर जोर

Advertisment

मोदी ने कहा कि भारतीय बिजनेस के लिए नीदरलैंड यूरोप में एंट्री का “नेचुरल गेटवे” बन सकता है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को दोनों देशों के बीच भरोसेमंद पुल बताया।

उन्होंने भारत और नीदरलैंड की दोस्ती की तुलना कमल और ट्यूलिप से करते हुए कहा कि दोनों फूल अपनी जड़ों से ताकत और सुंदरता हासिल करते हैं, ठीक वैसे ही दोनों देशों के रिश्ते भी मजबूत हो रहे हैं।

भारत बना स्टार्टअप और डिजिटल पावर

https://x.com/ANI/status/2055575096165818572?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2055575096165818572%7Ctwgr%5E55568341135723194af2cc187eb02de273375cfb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Fmodi-speech-global-crisis-poverty-warning%2F

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।

देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप सक्रिय हैं।
125 से अधिक यूनिकॉर्न कंपनियां काम कर रही हैं।
भारत में एक साल में 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन हुए।

See also  अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जनता की सुविधा हेतु अपॉइंटमेंट का समय पढ़िए कितने बजे तक बढ़ाया गया...

उन्होंने कहा कि भारत अब AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम जारी है।

16 मई को बताया खास दिन

मोदी ने कहा कि 16 मई उनके लिए खास दिन है क्योंकि इसी दिन 2014 में देश में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। उन्होंने इसे लोकतंत्र में जनता के भरोसे की जीत बताया।

प्रवासी भारतीयों की तारीफ

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि डच नेतृत्व हमेशा भारतीयों की मेहनत और योगदान की तारीफ करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय ने नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था और समाज में अपनी खास पहचान बनाई है।

See also  जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न...

सेमीकंडक्टर और व्यापार पर फोकस

मोदी का यह दौरा भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर, हाई-टेक इंडस्ट्री, ग्रीन एनर्जी, वाटर मैनेजमेंट और व्यापार को लेकर कई अहम चर्चाएं होने की संभावना है।

नीदरलैंड की कंपनी ASML दुनिया की बड़ी चिप मशीन निर्माता कंपनियों में शामिल है और भारत इस क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!