Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल महंगा रहा तो बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? RBI गवर्नर के बयान से बढ़ी हलचल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। इसी बीच RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहीं, तो सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचेगा।

स्विट्जरलैंड में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय समिट के दौरान RBI गवर्नर ने कहा कि फिलहाल सरकार और तेल कंपनियां एक्साइज ड्यूटी में राहत देकर बढ़ती लागत का बोझ संभाल रही हैं। लेकिन यदि पश्चिम एशिया का संकट और लंबा खिंचता है, तो इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ सकता है।

See also  बेंगलुरु में गायों के थन काटने पर बवाल, मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, बीजेपी ने सीएम सिद्दरमैया पर बोला हमला...

माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से ईंधन की बचत करने और सोने की खरीद कम करने की अपील की थी। इसके बाद अब RBI गवर्नर का बयान महंगाई और ईंधन कीमतों को लेकर नई चिंता बढ़ा रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार आयात कम करने और विदेशी मुद्रा पर दबाव घटाने के लिए सख्त कदम उठा सकती है। RBI ने भी संकेत दिया है कि यदि वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होती रही, तो इसका असर देश की आर्थिक वृद्धि और महंगाई दोनों पर पड़ेगा।

See also  अधिकारियों की शह पर सक्ती में खुलेआम बिक रहा PDS का चावल...

देश में खुदरा महंगाई दर मार्च के 3.40 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल में 3.48 प्रतिशत पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही, तो आने वाले महीनों में महंगाई और बढ़ सकती है, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!