Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Thar Roxx और Scorpio खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, होगी लाखों की बचत

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की सबसे बड़ी और भरोसेमंद SUV बनाने वाली कंपनियों में से एक है. इसकी गाड़ियों की मार्केट में बहुत ज्यादा मांग रहती है, इसलिए कई मॉडल्स पर लंबा वेटिंग पीरियड भी देखने को मिलता है. ये बात कंपनी की बिक्री में भी साफ नजर आती है, जहां इसके SUV मॉडल्स लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं.

अपनी बिक्री को और बढ़ाने के लिए कंपनी मई 2026 तक कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है. ये जानकारी डीलर लेवल के सूत्रों से मिली है. हालांकि, ये ऑफर हर शहर और हर डीलरशिप पर अलग-अलग हो सकते हैं, क्योंकि ये मॉडल के उपलब्धता और डीलर की पॉलिसी पर निर्भर करता है.

See also  पीएम नरेंद्र मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, 'X' पर पार किया 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा...

महिंद्रा XUV400 EV: मई 2026 में छूट
महिंद्रा इस महीने XUV400 EV पर सबसे बड़ी छूट दे रही है. EC Pro और EL Pro वेरिएंट पर ग्राहकों को 2.5 लाख रुपए तक का नकद डिस्काउंट मिल सकता है. इलेक्ट्रिक SUV को महिंद्रा की नई INGLO-बेस्ड EV जैसे BE 6 और XEV 9e से कड़ी मुकाबला का सामना करना पड़ रहा है, जिससे इसकी बिक्री पर असर पड़ा है.

कंपनी BE 6 और XEV 9e के MY2025 स्टॉक को भी क्लियर कर रही है, जिस पर लगभग 2 लाख रुपये और 1.4 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. ये ऑफर सीमित स्टॉक पर ही उपलब्ध हैं.

महिंद्रा थार रॉक्स: मई 2026 की छूट
महिंद्रा थार रॉक्स पर मई 2026 में ग्राहकों को इस महीने का सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है. इस SUV पर कुल मिलाकर ₹1.10 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें ₹85,000 तक का कैश डिस्काउंट और ₹25,000 तक के एक्सेसरीज बेनिफिट शामिल हैं.ये लाइफस्टाइल SUV पहले से ही बाजार में काफी लोकप्रिय है और इसकी मांग लगातार मजबूत बनी हुई है. इस ऑफर के चलते इसे खरीदना ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक हो गया है.

Advertisment

महिंद्रा XUV 3XO और स्कॉर्पियो: मई 2026 में छूट
XUV 3XO कॉम्पैक्ट एसयूवी पर कुल मिलाकर 60,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं. इसमें 40,000 रुपये की नकद छूट और 20,000 रुपये के एक्सेसरीज शामिल हैं. महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज पर भी छूट दे रही है. स्कॉर्पियो क्लासिक पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि स्कॉर्पियो एन जेड4 और जेड8 वेरिएंट पर लगभग 30,000 रुपये और 20,000 रुपये की छूट दी जा रही है.

See also  मुख्यमंत्री से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात...

महिंद्रा XEV 9e: मई 2026 डिस्काउंट
MY2025 मॉडल के लिए मई 2026 में महिंद्रा XEV 9e पर 1.4 लाख रुपये तक की नकद छूट मिलेगी.

महिंद्रा बोलेरो नियो: मई 2026 की छूट
बोलेरो नियो पर एक्सचेंज ऑफर के साथ 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. हालांकि, स्टैंडर्ड बोलेरो, XUV 7XO और तीन डोर वाली थार पर इस महीने कोई ऑफर नहीं है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!