Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; आम की खेप के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 207 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

जशपुर। जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चौकी दोकड़ा क्षेत्र में घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 7 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से गांजे की खेप लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था।

आम के कैरेट में छिपाया था गांजा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की पिकअप (UP-70-RT-6633) में कच्चे आमों के नीचे गांजा छिपाकर तस्करी की जा रही है। पुलिस को देख चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे बहाल जोर के पास पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर वाहन की ट्रॉली में रखे 23 प्लास्टिक कैरेट में कच्चे आमों के नीचे खाकी टेप से लिपटे गांजे के 207 पैकेट बरामद हुए।

See also  Breaking News : पूर्व मैनेजर की महिला मित्र से मिली थी 1.60 करोड़ की संपत्ति, ACB के आरोप-पत्र को दी चुनौती…

करोड़ों की संपत्ति जब्त

पुलिस ने मामले में कुल 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार 550 रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन (कीमत 10 लाख), मोबाइल फोन और नकद राशि शामिल है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमनाथ सिंह (36 वर्ष), निवासी ग्राम विमड़ा (बगीचा) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह ओडिशा के सुंदरगढ़ से यह खेप लेकर अंबिकापुर जा रहा था, जहाँ से इसे उत्तर प्रदेश भेजा जाना था।

Advertisment

ऑपरेशन आघात का असर

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जनवरी 2026 से अब तक जशपुर पुलिस ने 3 करोड़ रुपये से अधिक का नशा जब्त किया है। इस अभियान के दौरान अब तक 744 किलो गांजा, नशीली सिरप और ब्राउन शुगर बरामद करते हुए 27 तस्करों को जेल भेजा जा चुका है।

See also  देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त, संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी

जब्ती का विवरण (टेबल)

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!