Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime: बिलासपुर में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका की पहचान दीक्षा कुशवाहा उर्फ पुनीता के रूप में हुई है, जो अपने ससुराल में रह रही थी। परिजनों को ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि दीक्षा की मौत पलंग से गिरने के कारण हुई है। लेकिन परिवार इस दावे को मानने को तैयार नहीं है और इसे संदिग्ध बता रहा है।

See also  अंबिकापुर: मेडिकल कॉलेज की 7 एकड़ जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर; फर्जी पट्टे बनाकर जमाया था कब्जा, पथराव के बीच 37 मकान ध्वस्त

परिजनों का आरोप है कि दीक्षा को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मौत से पहले दीक्षा ने अपने भाई को फोन कर अपनी परेशानी और तनाव की जानकारी दी थी। इसके बाद से उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई थी।

मायके पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने दीक्षा से बात कराने की कोशिश की, तो ससुराल वालों ने टालमटोल किया। बाद में अचानक उसकी मौत की खबर दे दी गई। इस पूरे घटनाक्रम ने परिवार को गहरे शक में डाल दिया है। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए गहरी साजिश और हत्या की आशंका जताई है।

See also  मोर गोठान मोर अभियान के तहत महिला समूहो को किया गया प्रोत्साहन....

परिवार ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी, न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है।

Advertisment

वहीं बेलगहना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!