Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

moonat-hospital-inspection: 16 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी? औचक निरीक्षण में विधायक ने मांगा जवाब,जाने पूरी खबर….

रायपुर : भाजपा विधायक राजेश मूणत ने सरोना में निर्माणाधीन 100 बेड अस्पताल और नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर वे अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों पर नाराज नजर आए।

करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अस्पताल के फाउंडेशन वर्क में खामियां मिलने पर विधायक ने मौके पर ही इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान मूणत ने curing, बेस स्ट्रक्चर और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से पूछा कि नियमित मॉनिटरिंग के बावजूद कमियां कैसे रह गईं। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई तय होगी।

See also  Operation Sindoor : श्रीनगर में सैन्य ठिकानों, अस्पताल और स्कूल को निशाना बना रहा पाकिस्तान, दुश्मन के 4 एयरबेस नष्ट, देखें लाइव

वहीं शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के पास बन रहे नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2 के निरीक्षण में भी विधायक ने निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि गुणवत्ता के साथ काम पूरा नहीं किया जा सकता, तो एजेंसी काम छोड़ दे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!